biodatamaker
✕

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का देश में एफपीआई निवेश पर पड़ सकता है असर

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (22:25 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्च पर जारी टकराव का असर देश में विदेशी निवेश प्रवाह पर पड़ सकता है। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को डॉलर के मुकाबले रुपए को 69 रुपए प्रति डॉलर के स्तर से नीचे जाने से रोकने के लिए बाजार में हस्तक्षेप कर विदेशी मुद्रा की बिक्री करनी पड़ सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
 
 
बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारा मानना है कि अमेरिका- चीन व्यापार युद्ध से एफपीआई निवेश और ज्यादा हतोत्साहित होगा, हालांकि इसका वास्तविक सीधा प्रभाव सीमित ही रहेगा, क्योंकि निर्यात जीडीपी का मात्र 12 प्रतिशत ही है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यापार युद्ध का घरेलू प्रभाव वित्तीय बाजारों में अधिक महसूस किया जाएगा। यह स्थिति 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के समान हो सकती है। ऐसी स्थिति में रिजर्व बैंक को रुपए को 69 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर रखने के लिए विदेशी मुद्रा की बिक्री बढ़ाने का दबाव बढ़ेगा।
 
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से रुपया पर दबाव बढ़ेगा और आरबीआई को इससे जूझना पड़ेगा। नोस्ट्रो खाता से तात्पर्य उस खाते से है जिसमें कोई बैंक किसी अन्य बैंक में अपनी विदेशी मुद्रा में रखता है। यदि विदेशी निवेश प्रवाह में सुधार नहीं होता है, तो रिजर्व बैंक को अपने 400 अरब डॉलर से अधिक के विदेशी मुद्रा भंडार में से करीब 20 अरब डॉलर की बिक्री करनी पड़ सकती है ताकि चालू खाते के घाटे को जीडीपी के 2.4 प्रतिशत पर रखा जा सके।
 
रिपोर्ट के मुताबिक रुपए पर जारी दबाव के बाद से अप्रैल महीने के बाद से विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 19 अरब डॉलर की गिरावट आई है। व्यापार मोर्च पर जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों जैसे वृहद आर्थिक मुद्दों के चलते वर्ष की पहली छमाही में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से 6,000 करोड़ रुपए और ऋण बाजार से 41,000 करोड़ रुपए की निकासी की है।
 
ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि रुपया बाजार में डॉलर के मुकाबले 70 रुपए से नीचे रहता है और शेयरों तथा अन्य साधनों में विदेशी मुद्रा प्रवाह नहीं होता है तो सरकार को एनआरआई बॉंड का एक और संस्करण उतारना पड़ सकता है जिसके जरिए वह 35 अरब डॉलर तक जुटा सकती है। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख