biodatamaker

उबर ने चालकों के लिए पेश किया नया ऐप

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (19:39 IST)
नई दिल्ली। कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने विश्वभर में अपने वाहन चालकों के लिए नया ऐप पेश किया है। यह ऐप भारत समेत वैश्विक भागीदारों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि भारत में नया ऐप अभी कोच्चि में चालकों तथा चेन्नई में कुरियर सेवा प्रदाताओं के लिए उपलब्ध है। इसे चरणबद्ध तरीके से देश भर में आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा।


कंपनी के केंद्रीय परिचालन प्रमुख (भारत एवं दक्षिण एशिया) प्रदीप परमेश्वरन ने कहा,  हमने उनकी जरूरतों के हिसाब से इस ऐप को बनाया है। इसके बीटा संस्करण को वैश्विक स्तर पर पेश किए जाने में बेंगलुरू के 100 चालक भी शामिल रहे। हमारी टीम ने समूह में बातचीत करने के अलावा चालकों से अकेले में भी बात की और जानकारियां जुटाईं।

नए ऐप में वाहन चालकों को यह जानने की सुविधा दी गई है कि उन्होंने पिछले ट्रिप में कितनी कमाई की। इसके अलावा वह अपने आसपास बाजार की परिस्थितियों के साथ ही यह भी जान सकेंगे कि उन्हें कहां अधिक ट्रिप मिल सकते हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दारा खोस्रोवशही ने ब्लॉग पर लिखा कि कंपनी वाहन चालकों का अनुभव बेहतर करने के लिए यह कदम उठा रही है। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख