biodatamaker

महंगे हो सकते हैं टीवी, कंपनियां कीमत बढ़ाने की तैयारी में

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (18:24 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख टीवी विनिर्माता कंपनियां सोनी, एलजी, पैनासोनिक और सैमसंग अपने एलईडी-ओएलईडी टीवी सेट की कीमतों में सात प्रतिशत तक बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं। सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए कंपनियां यह कदम उठाने जा रही हैं।
 
कुछ कंपनियों का मानना है कि इससे लघु अवधि में उनकी बिक्री प्रभावित हो सकती है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सिएमा) ने शुल्क वृद्धि को वापस लेने के लिए सरकार से बातचीत शुरू की है। पैनासोनिक एलईडी-ओएलईडी टीवी के दामों में दो से सात प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी।
 
पैनासोनिक इंडिया के कारोबार प्रमुख (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड) नीरज बहल ने कहा, 'प्रस्तावित सीमा शुल्क बढ़ोतरी से एलईडी-ओएलईडी के दाम बढ़ेंगे जिससे उपभोक्ता मांग पर असर पड़ेगा। हम कीमतों में दो से सात प्रतिशत की वृद्धि करेंगे।'
 
उद्योग सूत्रों का कहना है कि सैमसंग भी कीमतों में पांच से छह प्रतिशत की वृद्धि करेगी। इस बारे में पूछे जाने पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक की वान किम ने कहा कि इससे बचा नहीं जा सकता। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी कंपनी कीमत वृद्धि पर काम कर रही है।
 
सोनी इंडिया ब्राविया के कारोबार प्रमुख सचिन राय ने कहा कि अभी कंपनी ने दाम नहीं बढ़ाए हैं लेकिन वह इस शुल्क के मध्यम और दीर्घावधि के असर का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमें कीमतों में वृद्धि करनी पड़ सकती है।
 
सिएमा के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि मूल्यवृद्धि से मांग प्रभावित होगी और लघु अवधि में पैनल उद्योग पर असर पड़ेगा। यह उद्योग पिछले लगातार दो साल से खराब समय झेल रहा है। उन्होंने कहा कि सिएमा ने इस सीमा शुल्क को वापस लेने के लिए सरकार और वित्त मंत्रालय से बातचीत शुरू की है। (भाषा) 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख