Hanuman Chalisa

टमाटर हुआ लाल, किल्लत बनी रहेगी

बुधवार, 28 जून 2017 (19:04 IST)
नई दिल्ली। तेज गर्मी का असर टमाटर पर पड़ने लगा है तथा  इसकी कीमत तेजी से बढ़ना शुरु हो गई  है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार को इसका खुदरा मूल्य एक सौ रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया और निकट भविष्य में इसके भाव में और तेजी की संभावना व्यक्त की जा रही है। 
       
आवश्यक वस्तुओं की कीमतें जारी करने वाली सरकारी एजेंसियों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज टमाटर का खुदरा मूल्य 58 रुपए  प्रति किलो रहा, जबकि इसका थोक मूल्य 2700 रुपए  प्रति क्विंटल था। राजधानी की कई रिहायसी कॉलोनियों में अच्छे किस्म के टमाटर का खुदरा मूल्य 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। 
         
राष्ट्रीय राजधानी में 21 जून को टमाटर का खुदरा मूल्य 37 रुपए  प्रति किलो था और इस दिन इसका थोक मूल्य 1525 रुपए  प्रति क्विंटल था। इस प्रकार पिछले एक सप्ताह में टमाटर के खुदरा सरकारी मूल्य में 56 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई  है। 
       
वाराणसी में टमाटर का आज खुदरा मूल्य 47 रुपए  प्रति किलो रहा जबकि जम्मू, लखनऊ, आगरा, झांसी और मेरठ में इसका मूल्य 40 रुपए  प्रति किलो रहा। हिमाचल प्रदेश के शिमला में पिछले एक सप्ताह से खुदरा मूल्य 21 रुपए  प्रति किलो पर स्थिर है। चंडीगढ़ में एक सप्ताह पहले टमाटर का मूल्य 22 रुपए प्रति किलो था जो अब बढ़कर 25 रुपए  प्रति किलो हो गया है। 
 
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक जय प्रकाश सिंह डबास ने बताया कि मई-जून में तेज गर्मी पड़ने के साथ ही उत्तर भारत में टमाटर के पौधे में फूल लगना लगभग बंद हो जाता है जिसके कारण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में टमाटर का उत्पादन लगभग बंद हो जाता है। इसके साथ ही उसकी गुणवत्ता और आकार भी काफी छोटा हो जाता है। 
        
डॉ. डबास ने बताया कि अभी पहाड़ी राज्यों तथा कर्नाटक और दक्षिण के राज्यों से पूरे देश में टमाटर की आपूर्ति की जा रही है। अगले दो माह तक टमाटर की कमी के बने रहने की संभावना है। मौसम में सुधार होने तथा अगली फसल के आने के बाद ही टमाटर का मूल्य सामान्य हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फलों और सब्जियों का कारोबार करने वाली 'सफल' के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसके केन्द्रों पर आज टमाटर का मूल्य 56 रुपए से 60 रुपए  के बीच रहा।
         
आलू प्याज विक्रेता संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस मौसम में हर वर्ष टमाटर का मूल्य आसमान छूने लगता है। दिल्ली के बाजार में हरियाणा और राजस्थान से बड़े पैमाने पर टमाटर की आपूर्ति की जाती है, लेकिन वहां से आवक बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश से सीमित मात्रा में इसकी आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि आज राजधानी में टमाटर का थोक मूल्य 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। (वार्ता)   
Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

अगला लेख