Hanuman Chalisa
✕

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए कितने रहे दाम

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (16:39 IST)
नई दिल्ली। सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट नजर आई। मंगलवार के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 135 रुपये सस्ता होकर 47,484 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी के भावों में भी गिरावट देखी गई। चांदी में 279 रुपए प्रतिकिलो की नरमी दिखी।  
 
वायदा बाजार में लिवाली से मजबूत हुए भाव : मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 14 रुपए की तेजी के साथ 47,294 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 14 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,294 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,217 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख