Hanuman Chalisa
✕

सोना सस्ता हुआ, चांदी में लगातार 5वें दिन तेजी

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (16:02 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 41,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
 
लगातार 4 दिन की तेजी के बाद सोने के भाव टूटे हैं, वहीं चांदी की चमक लगातार 5वें दिन बढ़ी। यह 60 रुपए चढ़कर 8 जनवरी के बाद के उच्चतम स्तर 48,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के भाव 5 दिन में 1,350 रुपए बढ़ चुके हैं।
ALSO READ: जेवराती मांग से सोना 320 रुपए चढ़ा, चांदी 840 रुपए चमकी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 2.20 डॉलर लुढ़ककर 1,578.60 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की बढ़त में 1,578.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों पर होने वाली बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण पीली धातु दबाव में आई है। फेड की 2 दिवसीय बैठक 29 जनवरी को समाप्त होगी, जिसके बाद मौद्रिक नीति पर बयान जारी किया जाएगा।
 
विश्लेषकों का कहना है कि नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते के मामलों के कारण सोने को समर्थन मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 18.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख