suvichar
✕

शेयर बाजार अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (12:24 IST)
मुंबई। मजबूत निवेश धारणा और विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। 
 
बीएसई का सेंसेक्स गत दिवस के 33,969.64 अंक की तुलना में 51.63 अंक ऊपर 34,021.27 अंक पर खुला। पहले घंटे के कारोबार में ही यह 34,175.21 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यस बैंक, अदानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और टाटा स्टील सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाली कंपनियों में रहीं। समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त में 34,100.65 अंक पर था।
 
निफ्टी भी गत दिवस की तुलना में 10,504.80 अंक के मुकाबले 10,534.25 अंक पर खुला और एक समय 10,562.80 अंक पर पहुंच गया जो इसका भी अब तक का उच्चतम स्तर है। समाचार लिखे जाते समय यह 0.33 प्रतिशत की बढ़त में 10,539 अंक पर रहा। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

बिजली-पानी के लिए सड़क पर 500 परिवार, चक्काजाम, पीथमपुर में 1KM तक वाहनों की कतार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

कई शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनें फुल, कई में बुकिंग बंद, बसों का किराया भी 4 हजार तक पहुंचा, कैसे मनेगा त्‍योहार

अगला लेख