sundarkand

सेबी ने ईसीएल, 9 व्यक्तियों पर लगाया 4 साल का प्रतिबंध

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:25 IST)
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों से अवैध रूप से धन जुटाने को लेकर एक्सप्रेस कल्टीवेशन लिमिटेड (ईसीएल) और 9 व्यक्तियों के प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर रोक लगाई है। सेबी ने उन पर 4 साल के लिए प्रतिबंध लगाया है।
 
सेबी के 3 अक्टूबर के आदेश के मुताबिक प्रतिबंधित किए गए 9 लोगों में से 4 (माजूमदार, तन्मय मृधा, सागर माजूमदार और मनोज कुमार ढाली) ईसीएल के मौजूदा निदेशक हैं जबकि अशीष ढाली और शंकर बैद्या पूर्व निदेशक है, बाकी 3 लोग संतोष सरदार, सुभा मजूमदार और सुनील बरन मजूमदार फर्म के प्रवर्तक हैं। 
 
नियामक ने आदेश में कहा कि ईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2010-11, 2011-12 और 2012-13 के दौरान 970 निवेशकों को विमोचनीय तरजीही शेयर (आरपीएस) जारी और आवंटित करके 1.02 करोड़ रुपए जुटाए। चूंकि 50 से अधिक लोगों को शेयर जारी किए गए थे, इस लिहाज से आरपीएस की पेशकश 1 सार्वजनिक पेशकश बनने योग्य थी और शेयर बाजार में प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध किया जाना जरुरी था, हालांकि ईसीएल ने प्रावधान का पालन नहीं किया।
 
वहीं दूसरी ओर बाजार नियामक सेबी ने 20 संस्थाओं से कारोबार प्रतिबंध हटा लिया है। इन संस्थाओं पर केल्विन फिनकैप लिमिटेड के शेयरों में धोखाधड़ी करके व्यापार करने में शामिल होने का आरोप था। सेबी ने कहा कि उसे इनके खिलाफ कोई प्रतिकूल साक्ष्य नहीं मिला है। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

इंदौर में नगर निगम के उपचुनाव स्थगित, आयोग पहुंचा वोटर लिस्ट विवाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

अगला लेख