ganesh chaturthi
✕

Rupee Dollar Price: रुपए की कीमत 33 पैसे बढ़ी, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.05 रुपए हुआ

Updated: सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (11:28 IST)
Rupee Dollar Price: ट्रंप के विभिन्न देशों पर लगाए गए आयात शुल्क के बाद डॉलर (Dollar) सूचकांक के 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 33 पैसे की बढ़त के साथ 85.05 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों (domestic equity markets ) में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा को बल मिला।ALSO READ: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर हुई 677.83 अरब डॉलर
 
वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव से रुपया मजबूत हुआ : व्यापारियों ने कहा कि घरेलू संकेतकों में उत्साहवर्धक सुधार तथा वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव के कारण पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भारतीय रुपए में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिससे रुपया मजबूत बना हुआ है जबकि प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में अनिश्चितता का माहौल है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.15 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.05 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 33 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे मजबूत होकर 85.38 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' के कारण विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।ALSO READ: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी
 
ब्रेंट क्रूड, सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की स्थिति : इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.31 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत गिरकर 66.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 482.87 अंक चढ़कर 79,036.07 पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 146.85 अंक बढ़कर 23,998.50 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध आधार पर 4,667.94 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

अगला लेख