dharma sangrah

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर, आई 4 पैसे की गिरावट

Updated: सोमवार, 26 जून 2023 (10:43 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में बढ़त और विदेश में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले लगभग स्थिर रहते हुए 81.95 पर कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट के साथ 82.00 पर खुला। एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए स्थानीय मुद्रा खबर लिखे जाने तक डॉलर के मुकाबले 81.95 पर थी।
 
इस तरह रुपए ने पिछले बंद भाव 81.96 की तुलना में 1 रुपए की बढ़त दर्ज की। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत घटकर 102.73 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 73.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

कुबेरेश्वर धाम के आयोजन की वजह से AB रोड हुआ बदहाल, रेलवे स्‍टेशन पर भोपाल-इंदौर के हजारों यात्री हो रहे परेशान

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

अगला लेख