Daily Horoscope
✕

रुपया 30 पैसे चढ़ा, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 79.39 रुपए पर आया

Updated: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (11:28 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के नए सिरे से प्रवाह के बूते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 79.39 पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से भी रुपए को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.55 पर खुला।
 
शुरुआती सौदों में रुपया बढ़त के साथ 79.39 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे की बढ़त दर्शाता है। पिछले सत्र में गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.03 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत कम होकर 107.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 1,637.69 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख