dipawali
✕

रुपया 15 महीने के निचले स्तर पर

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (18:13 IST)
मुंबई। कच्चे तेल में तेजी से डॉलर की मांग आने और वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा में आई तेजी के दबाव में बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में रुपया 42.50 पैसे की गिरावट लेकर करीब 15 महीने के निचले स्तर 66.9050 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

पिछले सत्र में यह 66.3800 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में ही रुपया 10.50 पैसे की गिरावट लेकर 66.4850 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका आज का उच्चतम स्तर भी रहा। पूरे सत्र इस पर दबाव बना रहा।

इस दौरान डॉलर की मांग आने से यह 9 फरवरी 2017 के बाद के सबसे निचले स्तर 66.9050 रुपए प्रति डॉलर तक लुढ़का और यही इसका न्यूनतम स्तर भी रहा। इस गिरावट से रुपया उबर नहीं पाया। इसी बीच शेयर बाजार में हुई बिकवाली का असर भी भारतीय मुद्रा पर देखा गया। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख