ramcharitmanas

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 74 के पार

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (15:43 IST)
मुंबई। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान पहली बार 74 प्रति डॉलर से नीचे चला गया। रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद रुपया 55 पैसे टूटकर 74.13 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। 
 
कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच निवेशकों में विदेशी कोषों की निकासी तथा चालू खाते के घाटे को लेकर चिंता बनी हुई है। 
 
शुरुआती कारोबार रुपया 73.56 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला। लेकिन यह शुरुआती मजबूती को कायम नहीं रख पाया और जल्द 74 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। गुरुवार को रुपया 24 पैसे के नुकसान के साथ 73.58 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। 
 
दोपहर के कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी 584.53 अंक या 1.66 प्रतिशत टूटकर 34,584.63 अंक पर आ गया। 
 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

लगता है डांस करने का समय आ गया... सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की बात सुन हंस पड़े CJI सूर्यकांत!

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

अमिताभ बच्चन ने किया यूपी की 'खाकी' को सलाम, ‘खाकी का सितारा’ में दिखी पुलिस के जज्बे की पूरी कहानी

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख