kalsarpa dosh calculator
✕

रूस-यूक्रेन संकट से डॉलर के मुकाबला रुपया 22 पैसे टूटकर 76 के पार पहुंचा

Updated: शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (17:14 IST)
मुंबई। रूस-यूक्रेन संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 76.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.06 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.99 और नीचे में 76.22 तक गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 76.16 के स्तर पर बंद हुआ। इस बीच 6 मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत मजबूत हो कर 98.05 पर पहुंच गया।
 
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.80 प्रतिशत घटकर 111.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को यह 9 साल में पहली बार 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया था। घरेलू शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 768.87 अंक लुढ़क कर 54,333.81 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी में 252.70 अंक की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 6,644.65 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख