Daily Horoscope
✕

आने वाले समय में ब्याज दरें बढ़ा सकता है रिजर्व बैंक

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (21:39 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) आगे चलकर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि ब्याज दरों में वृद्धि तत्काल नहीं होगी, क्योंकि अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार अपनी शुरुआती चरण में है।

वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि मुद्रास्फीति के रुख से यह तय होगा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कब बढ़ोतरी करता है। मॉर्गन स्टेनली के शोध नोट में कहा गया है कि एमपीसी के बयान और बैठक के ब्योरे को देखने के बाद पता चलता है कि एमपीसी का अगला कदम ब्याज दरों में वृद्धि का होगा।

हालांकि यह तुरंत नहीं होगा। एमपीसी की बैठक के ब्योरे के अनुसार कई कारक मुद्रास्फीति के ऊपर की ओर जाने का दबाव बनाएंगे। इनमें राज्यों द्वारा आवास किराया भत्ते का क्रियान्वयन, बजट में की गई न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा, मुद्रास्फीति बढ़ने की संभावना, सीमा शुल्क में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि शामिल है। (भाषा) 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख