sundarkand

रिलायंस रिटेल अपनी आक्रामक विस्तार योजना जारी रखेगी

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (17:35 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस रिटेल संगठित खुदरा क्षेत्र में अपनी आक्रामक विस्तार योजना को जारी रखेगी और अपनी स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं में खरीद की आदत विकसित करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही।
 
 
10 अरब डॉलर का बिक्री आंकड़ा पार करने वाली रिलायंस रिटेल पहली भारतीय कंपनी है जिसने विश्व की शीर्ष 200 खुदरा श्रृंखलाओं में जगह बनाई है। रिलायंस रिटेल भविष्य के लिए और संगठित खुदरा क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए तैयार है।
 
रिलायंस ने कहा कि वह आक्रामक विस्तार योजनाओं के माध्यम से देश के संगठित खुदरा क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए दूरसंचार खंड 'जियो' की मजबूत स्थिति का लाभ उठाएगा।
 
रणनीति के मुताबिक कंपनी देश के दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगी। विस्तार के लिए 4 प्रमुख स्तंभों की पहचान की गई है जिसमें भौगोलिक पहुंच बढ़ाना, नए स्टोर, ग्राहक अनुभव और प्रौद्योगिकी का लाभ लेना शामिल है।
 
आरआईएल ने 2017-18 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि रिलायंस रिटेल की इच्छा देश के ग्रामीण इलाकों में पहुंचने की है। वह दूसरे तथा तीसरे दर्जे के शहरों में और बाजार में नेतृत्वकर्ता वाली स्थिति हासिल करने के लिए स्टोर के विस्तार की रूपरेखा पर काम कर रहा है। इसे पूरा करने के लिए कंपनी रिलायंस जियो की ताकत का लाभ उठाएगी। 
 
आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को दिए संदेश में कहा कि रिलायंस रिटेल एकमात्र भारतीय खुदरा विक्रेता है, जो दुनिया की शीर्ष 200 खुदरा श्रृंखलाओं में शामिल है। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

अगला लेख