Hanuman Chalisa
✕

Reliance Jio की नई पेशकश, अभी डेटा रिचार्ज करें, भुगतान बाद में दें

Updated: शनिवार, 3 जुलाई 2021 (15:58 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तत्काल लोन पर डेटा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहक अपने फोन को रिचार्ज करा सकते हैं जिसके लिए उन्हें भुगतान बाद में करना होगा। इसे कंपनी ने 'इमरजेंसी डेटा लोन' सुविधा का नाम दिया है।

ALSO READ: Reliance Jio देश में सबसे पहले करेगा 5जी की पेशकश : मुकेश अंबानी
 
जियो देश की सबसे युवा लेकिन सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी इस बात को समझती है कि प्रत्येक प्रयोगकर्ता विभिन्न कारणों से तत्काल डेटा खरीदने की स्थिति में नहीं होता है। यह सुविधा ऐसे जियो ग्राहकों के लिए है जिनका रोजाना का डेटा कोटा समाप्त हो गया है, लेकिन वे तत्काल डेटा रिचार्ज कराने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे ग्राहक अभी डेटा रिचार्ज कर उसका भुगतान बाद में कर सकते हैं।

ALSO READ: Reliance Jio और Google 10 सितंबर को लांच करेंगे दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन jiophone-next, बदल देगा 30 करोड़ लोगों की‍ जिंदगी
 
सूत्रों ने बताया कि इस इस सुविधा के तहत जियो अपने ग्राहकों को एक जीबी (प्रत्येक) के 5 आपात डेटा लोन पैक उपलब्ध कराएगी। प्रत्येक पैक का मूल्य 11 रुपए होगा। इस आपात डेटा लोन की सुविधा का लाभ माईजियो ऐप के जरिए लिया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि इस सुविधा से ग्राहकों को एक सुगम लेकिन अच्छा समाधान मिल सकेगा। उनके लिए द्रुत गति का डेटा अनुभव निर्बाध जारी रहेगा।

इस तरह लें डाटा-लोन
  • MyJio ऐप खोलें और पेज के ऊपर बाईं ओर 'मेनू' पर जाएं।
  • मोबाइल सेवाओं के तहत 'इमरजेंसी डाटा लोन' चुनें।
  • 'इमरजेंसी डाटा लोन' बैनर पर क्लिक करें।
  • 'गेट इमरजेंसी डाटा' का विकल्प चुनें।
  • 'इमरजेंसी डाटा लोन' लेने के लिए ‘एक्टिवेट नाऊ’ पर क्लिक करें।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख