dharma sangrah
✕

जियो धमाका, 50 पैसे में करें अंतरराष्ट्रीय कॉल

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (20:02 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने अपने ग्राहकों को लिए धमाकेदार ऑफर दिया है। इसके तहत जियो ग्राहक अमेरिका और कनाडा में 50 पैसे में एक मिनट बात कर सकेंगे। यह योजना जियो के सभी ग्राहकों के लिए होगी।
 
जियो ने गुरुवार को अपने नए पोस्टपेड प्लान पेश किए। सभी नए जियो पोस्टपेड प्लान 15 मई 2018 से शुरू होंगे। जिस तरह जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स के जरिए इंडस्ट्री की शक्ल बदल दी थी उसी तरह जियोपोस्टपेड प्लान्स भी इंडस्ट्री के स्थापित मानकों को बदल कर रख देंगे।
जियो ने पोस्टपेड ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ही ये नए प्लान पेश किए हैं। 'शून्य-टच' पोस्टपेड के माध्यम से जियो ने पोस्टपेड सेवाओं नए सिरे से परिभाषित किया है। जियो ने एक बार फिर भारत और विदेशों में पोस्टपेड सेगमेंट में सबसे कम टैरिफ की पेशकश करके उद्योग की स्थिति को चुनौती दी है। पोस्टपेड ग्राहक प्रीपेड ग्राहकों की तुलना में समान सेवाओं के लिए ज्यादा पैसा चुकाया करते थे।
 
जियो ने अपने ग्राहकों के लिए अत्यधिक आकर्षक कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग और अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की भी घोषणा की है ताकि वे वे बिल की चिंता किए बगैर कनेक्टेड रह सकें। नया 'जीरो टच' पोस्टपेड प्लान- 199 रु प्रतिमाह में अनलिमिटेड बेनिफिट उपलब्ध रहेंगे, जबकि ग्राहक अपना मौजूदा नंबर बदले बिना अगले लेवल की पोस्टपेड सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। 
जियो की विज्ञप्ति के मुताबिक बांग्लादेश, चीन, फ्रांस, इटली, सिंगापुर, ब्रिटेन आदि देशों में 2 रुपए में एक मिनट बाद की जा सकेगी। पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया आदि देशों में बात करने के लिए 4 रुपए चुकाने होंगे। वहीं कुछ देशों में बात करने के लिए 5 और 6 रुपए प्रति मिनट की कॉल दर रहेगी। 
इंटरनेशनल रोमिंग में वाइस, डेटा और एसएमएस सिर्फ 2 रुपए से शुरू होगा। यह सुविधा सभी जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी।  इसके लिए ग्राहक को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी(एमएनपी) का चयन करना होगा। सिम एक्टिवेशन की सुविधा और होम डिलीवरी। ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने में केवल पांच मिनट का समय लगेगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख