Daily Horoscope
✕

रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ के पार

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (23:14 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की कुल संख्या 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में बढ़कर 13.86 करोड़ हो गई। कंपनी को आलोच्य​ तिमाही में लगभग डेढ़ करोड़ नए ग्राहक मिले।
 
कंपनी के बयान में कहा गया है कि​ सितंबर 2017 को समाप्त तीन महीने में उसे 270.5 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ। जून तिमाही में यह घाटा 21.3 करोड़ रुपए रहा था। इस दौरान कंपनी की एकल परिचालन आय लगभग 6,147 करोड़ रुपए रही।
 
कंपनी के बयान में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में शुद्ध आधार पर उसे 1.53 करोड़ नए ग्राहक मिले और उसके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 13.86 करोड़ हो गई। उल्लेखनीय है कि कंपनी के तिमाही परिणाम ऐसे समय में आए हैं जबकि दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय दिक्कतों को लेकर खासी चर्चा है और यह विलय व अधिग्रहण सौदों के साथ एकीकरण की राह पर है।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो के परिणामों पर ​टिप्पणी करते हुए कहा है कि कंपनी जियो अगली पीढ़ी के कारोबार के लिए डेटा की नींव तैयार कर रही है। कंपनी का कहना है कि इन परिणामों के तहत रिलायंस जियो दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला डिजिटल सर्विसेस प्लेटफार्म बन गई है। आलोच्य तिमाही में उसके 4जी नेटवर्क पर 378 करोड़ जीबी डेटा का इस्तेमाल हुआ जो कि रिकॉर्ड है।
 
वहीं समूह की एक अन्य कंपनी रिलायंस रिटेल ने 30 सितंबर 2017 को समाप्त तिमाही में 444 करोड़ रुपए का कर पूर्व मुनाफा कमाया जो कि तुलनात्मक रूप से 68.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख