Hanuman Chalisa

जापान का मालवाहक जहाज डूबा, 15 भारतीय सुरक्षित

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (22:59 IST)
टोक्यो/नई दिल्ली। जापान के एक मालवाहक जहाज के समुद्री तूफान की चपेट में आकर शुक्रवार को फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर में डूब जाने से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हो गए। जहाज पर सवार अन्य 15 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके बताया, ओकिनावा तट के पास डूबे मालवाहक जहाज से 15 भारतीय बचा लिए गए हैं और लापता 11 लोगों की तलाश जारी है। जापान, फिलीपींस और चीन में हमारे मिशन तत्काल हरकत में आ गए हैं।
 
टोक्यो से जापानी तटरक्षक अधिकारियों के हवाले से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि 33205 टन के एमरल्ड स्टार ने आज सुबह फिलीपींस के उत्तरी छोर से 280 किलोमीटर पूर्व से गुजरते समय संकट का संकेत भेजा था। इस जहाज पर 26 भारतीय सवार थे।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, कुमार ने बताया कि जापानी अधिकारियों ने सुरक्षित बचाए गए 15 भारतीयों की पहचान सेकंड इंजीनियर सुरेश कुमार, थर्ड इंजीनियर अलंग राम, जूनियर इंजीनियर के रंगासामी, इलेक्ट्रिशियन सुभाष लाउर्डासामी, मोहम्मद ईरान मंसूरी, सतीशी, फिटर राम कैलाश, ट्रेनी लाइ रंजीत, वाइपर किगीन, जेएस वेंद्रन, शेओले, कैडेट रामे एवं कार्तिकेयन और ट्रेनी पारस के रूप में की है।      
 
जापान के तटरक्षक बलों ने बताया कि उसने दो गश्ती नौकाओं और तीन विमानों को तलाश एवं बचाव अभियान में लगाया है, लेकिन तूफान की वजह से अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। (वार्ता)

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख