suvichar
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US President Commander China Pacific Ocean atom attck

बोले कमांडर, ट्रंप आदेश दें तो चीन को परमाणु हमले से कर देंगे तबाह

US President
अमेरिका और चीन के बीच प्रशांत महासागर में जारी तनातनी के बीच अमेरिकी सेना के एक कमांडर का बयान आया है। अमेरिकी आर्मी के एक कमांडर एडमिरल स्कॉट स्विफ्ट ने चीन पर परमाणु बम गिराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आदेश मिले तो अगले हफ्ते में ही चीन को परमाणु हमले से तबाह कर देंगे। 
 
अमेरिकी कमांडर ने यह बात एक यूनिवर्सिटी के सम्मलेन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही थी। अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल स्कॉट स्विफ्ट ने बताया कि अमेरिकी सेना के सभी सदस्यों को विदेशी दुश्मनों से सुरक्षा के लिए यूनाइटेड स्टेट के संविधान की शपथ दिलाई जाती है।
 
यूएस पेसिफिक फ्लीट के कमांडर ने कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आदेश दे तो वो अगले हफ्ते ही चीन पर परमाणु बम गिरा सकता है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही प्रशांत महासागर क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा में चीन के एक लड़ाकू विमान ने अमेरिकी सेना के विमान का पीछा किया था। इस तनातनी में दोनों देशों के विमान खतरनाक खतरनाक रुप से एक दुसरे के करीब से गुजरे तब भी एक हादसा होते-होते रह गया था। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
ईडी ने दिया लालू और उनके परिवार को करारा झटका