ramcharitmanas

20 मई को खुलेगा RIL का राइट इश्यू

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (15:12 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बहुप्रतीक्षित 53,125 करोड़ रुपए के राइट इश्यू की सब्सक्रिप्शन और क्लोजिंग तारीख तय हो गई है। सब्सक्रिप्शन के लिए राइट इश्यू 20 मई को खुलेगा और इसकी क्लोजिंग तारीख 3 जून तय की गई है।
 
BSE, NSE और सेबी को भेजे पत्र में आरआईएल ने कहा है कि राइट इश्यू कमेटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इन तारीखों को मंजूरी दे दी है। 
 
1257 रुपए का होगा एक शेयर : RIL ने राइट इश्यू में पेश किए जाने वाले प्रत्येक शेयर की कीमत 1257 रुपए तय की गई है। इश्यू में शेयर का अनुपात 1:15 रखा गया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई तय की गई थी। यानी 14 मई को जिस शेयरधारक के पास 15 शेयर होंगे, वह इश्यू में 1 शेयर खरीदने के लिए पात्र होगा। शेयरधारक को इश्यू में शेयर खरीदने के लिए 25 फीसदी राशि आवेदन के समय और बकाया राशि बाद में देनी होगी।
 
इससे पहले कंपनी ने एक बयान में कहा था कि उसे 42 करोड़ 26 लाख 26 हजार 894 शेयरों का प्रस्तावित राइट इश्यू लाने के लिए BSE और NSE से सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है। इसका मतलब यह है कि कंपनी इस इश्यू में 42,26,26,894 शेयर ऑफर कर रही है।
 
शेयरधारक को इश्यू में एक शेयर खरीदने के लिए कुल 314.25 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें 2.50 रुपए फेस वैल्यू और 311.75 रुपए प्रीमियम शामिल है। बकाया 942.75 रुपए का भुगतान बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से समय-समय पर निर्धारित एक या अधिक समय में करना होगा।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख