Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, मध्यप्रदेश में 9 जिले कोरोना मुक्त

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (13:10 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 9 जिलों के कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने की घोषणा की है। इन 9 जिलों में पहले कोरोना वायरस के मामले पाए गए थे।
 
प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश के नौ जिले बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, अलीराजपुर, हरदा, शहडोल, टीकमगढ़ और बैतूल अब संक्रमण से मुक्त हैं।
 
सुलेमान ने बताया कि इन 9 जिलों के अलावा प्रदेश के 8 अन्य जिले ऐसे भी हैं जहां अब तक कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस की जांच में वृद्धि की गई है। शुक्रवार को कम से कम 5822 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए जबकि अब तक कुल 93,849 नमूनों की जांच की गई है।
 
सुलेमान ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य में कोरोना वायरस के कुल 4595 संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 45 प्रतिशत मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।
 
स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार एक मई तक प्रदेश में 32 जिलों में कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए थे जबकि 15 मई तक यह महामारी प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 44 जिलों में फैल गई।

 
एक अधिकारी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद कुछ जिलों में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को दमोह जिले में संक्रमण का पहला मामला सामने आया। यहां मुम्बई से आया एक प्रवासी कामगार कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार तक 239 लोग इस महामारी से दम तोड़ चुके हैं। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख