ramcharitmanas

रिलायंस राइट्स इश्यू से निवेशकों की चांदी, शुक्रवार को अंतिम मौका

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (19:45 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट इश्यू की राइट्स एंटाइटेलमेंट (आरई) की खरीद फरोख्त में गुरुवार को निवेशकों ने जमकर चांदी काटी। रिलायंस आरई का शेयर बाजार में कुल 3.4 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। रिलायंस आरई में एक दिन में होने वाली यह सबसे अधिक शेयरों की ट्रेडिंग है। शुक्रवार को रिलायंस आरई में कारोबार का आखिरी दिन है। कारोबार 20 मई से शुरू हुआ था।
 
शेयर बाजार में रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट के वॉल्यूम वेटिड औसत मूल्य यानी VWAP ने नई ऊंचाइयों को छुआ। VWAP गुरुवार को 221.51 रहा। यह पिछले दिन का कारोबारी मूल्य से 23.2 प्रतिशत ज्यादा दर्ज किया गया। रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट की कीमत में यह अब तक की सबसे बड़ी छलांग है। अब तक 11.1 करोड़ शेयरों का कारोबार हो चुका है। इसकी कीमत 2,150 करोड़ आंकी गई है।   
 
रिलायंस का राइट इश्यू 3 जून को बंद हो रहा है जबकि आरई में खरीद-फरोख्त बस 29 मई तक की जाएगी। आरई के बंद होने के बाद इनका अंतिम निपटारा किया जाएगा। इसके बाद निवेशक को 3 जून को 1257 रुपए की पहली किस्त का 25 प्रतिशत 314.25 रुपए का भुगतान करना है।
 
आंवटन के बाद और शेयरधारक के खाते में 11 जून तक शेयर क्रेडिट करने के उपरांत 12 जून से आंशिक भुगतान वाले राइट इश्यू में 12 जून से कारोबार शुरू होगा।
 
रिलायंस 15 शेयर पर एक शेयर राइट इश्यू के तहत दे रही है। शेष 75 प्रतिशत में से 25 अगले वर्ष मई और शेष 50 प्रतिशत नवंबर में अदा करना है।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख