biodatamaker
✕

रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइलमेंट’ के लिए दूसरे दिन भी जोरदार मांग

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (23:09 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइलमेंट’ (आरआईएल-आरई) के डिमैट कारोबार में गुरुवार को दूसरे दिन भी जोरदार मांग रही। यह 15.6 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ।
 
पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपए के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिए खुल गया है।
 
यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जिसमें पात्र शेयरधारकों को डिमैट रूप में ही शेयर पात्रता प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसका कारोबार शेयर बाजारों में हो सकता है।
 
शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आरआईएल-आरई कारोबार के दौरान 258.30 रुपए तक गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 27.8 प्रतिशत अधिक है।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में गुरुवार को आरआईएल-आरई 212 पर खुला और 233.60 पर बंद हुआ। यानी इसमें 15.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिलायंस के सभी आरई का बाजार मूल्य 9,805 करोड़ रुपए हैं।
 
राइट्स ऐंटाइटलमेंट का दाम रिलायंस शेयर के बाजार भाव और उसके राइट इश्यू मूल्य का अंतर है। गुरुवार को आरआईएल का शेयर मूल्य 1,444 रुपए पर बंद हुआ जबकि कंपनी ने राइट इश्यू के लिए 1,257 रुपए दाम रखा है। इस प्रकार आरई का भाव 187 रुपए रहा लेकिन जबर्दस्त मांग के चलते यह प्रीमियम पर बोला जा रहा है और भाव 233.60 रुपए तक पहुंच गया।
 
आरआईएल ने कंपनी के प्रत्येक 15 शेयरों के लिए एक शेयर राइट इश्यू के तहत देने की पेशकश की है। राइट इश्यू में मिलने वाले शेयर के लिए निवेशकों को 18 महीने में तीन किस्तों में भुगतान करना है।
 
यह पहला ऐसा राइट इश्यू है, जहां पात्र शेयरधारकों को राइट्स एंटाइटलमेंट यानी आरई डिमैट खाते में भेजा गया है और उसकी मुक्त रूप से खरीद फरोख्त की जा रही है। (भाषा)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख