dharma sangrah
✕

लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में Petrol 115 के पार

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (07:36 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 5 दिनों में ही दोनों ईंधनों के दाम 1.75 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। इस महीने में अब तक पेट्रोल 7.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 8.30 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
 
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.07 रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 115.15 रुपए और डीजल 106.23 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 109.79 और 101.19 रुपए प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में पेट्रोल 106.04 और डीजल 102.25 रुपए प्रति लीटर है।
 
मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपए लीटर के पार पहुंच गया। डीजल भी 110 रुपए प्रति लीटर के करीब मिल रहा है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया।
 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.07 रुपए प्रति लीटर है जबकि 1 लीटर डीजल के 107.5 रुपए चुनाने पड़ रहे हैं। बेंगलुरु में पेट्रोल और डीजल की कीमत 113.15 और 104.09 रुपए प्रति लीटर है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। वैट समेत केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स और परिवहन लागत की वजह से हर शहर में इसकी कीमत अलग-अलग होती है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख