dharma sangrah
✕

पांच साल में दो लाख करोड़ रुपए का ब्रांड होगा पतंजलि

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (23:16 IST)
नई दिल्ली। पतंजलि आयुर्वेद अगले पांच साल में दो लाख करोड़ रुपए का ब्रांड होगा। पतंजलि के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव ने आज कहा कि कंपनी नए क्षेत्रों में उतरने की तैयारी कर रही है और नए एकीकृत फूड पार्क तथा विनिर्माण इकाइयां खोलेगी।
 
उन्होंने कहा कि एफएमसीजी क्षेत्र की विनिर्माण क्षमता अगले दो साल में एक लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगी। हरिद्वार की इस कंपनी का लक्ष्य अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपए का बिक्री कारोबार हासिल करना है। कंपनी इसके मद्देनजर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।
 
रामदेव ने यहां एआईएमए के एक कार्यक्रम में कहा कि कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का ऋण जुटाने पर भी विचार कर रही है। कंपनी का कारोबार 2016-17 में 10,561 करोड़ रुपए रहा था। फिलहाल पतंजलि नोएडा, नागपुर, इंदौर और आंध्रप्रदेश में बड़ी इकाइयां लगा रही है। (भाषा) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

redRail पर ट्रेन बुकिंग: एक ही जगह देखें रूट, समय और यात्रा की श्रेणियों के विकल्प

अगला लेख