Daily Horoscope
✕

नाबालिग के साथ बलात्कार, संदिग्ध गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (22:45 IST)
फगवाड़ा। फगवाड़ा में चाक हकीम गांव के निकट शाम एंक्लेव में एक परिचित द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
 
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि वह और उसके पति काम पर गए थे और एक परिचित दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया और उसकी बच्ची पर हमला किया। 
 
उन्होंने पत्रकारों को यहां सिविल अस्पताल में बताया कि बलात्कारी ने उसकी बेटी की पिटाई की और इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। मां ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी इस घटना के बारे में बताने से डर रही है।
 
उन्होंने कहा यह मेरी छोटी बेटी थी, जिसने बड़ी बहन के साथ हुई इस घटना के बारे में बताया। सदर एसएचओ निरीक्षक लखवीर सिंह ने कहा कि आरोपी विनोद कुमार को आज सुबह आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
आरोपी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। महिला ने कहा कि उसकी चार बेटियां है। यह परिवार बिहार का रहने वाला है। (भाषा) 

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख