dharma sangrah
✕

प्याज की कीमतों पर शीर्ष अधिकारी का बयान

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (15:35 IST)
नई दिल्ली। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि प्याज कीमतों में वृद्धि एक तात्कालिक मामला है तथा अगले माह से नई फसल के आने के बाद स्थति में सुधार होगा। कृषि सचिव शोभना के पटनायक ने कहा कि अगले माह तक घरेलू मांग को पूरा करने के लिए प्याज की पर्याप्त आपूर्ति है तथा सरकार प्याज के थोक और खुदरा बिक्री मूल्य की करीब से निगरानी रख रही है।
 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार मेट्रो शहरों में प्याज का खुदरा मूल्य 32 से 40 रुपए किलो के दायरे में है। पटनायक ने बताया कि कुछ थोक बिक्री बाजारों में प्याज की कीमत 20 से 22 रुपए प्रतिकिलो के दायरे में है। हम कीमतों की करीब से निगरानी कर रहे हैं। 
 
मुझे नहीं लगता कि यह (मूल्य वृद्धि) अधिक समय तक रहेगी। यह तात्कालिक मामला है। कीमतों में कमी होगी। उन्होंने कहा कि जल्दी तैयार होने वाली खरीफ प्याज, जो अभी तक कर्नाटक से आ जाना चाहिए था, अभी तक मंडियों में नहीं आई है क्योंकि कमजोर बरसात के कारण फसल प्रभावित हुआ है।  हालांकि कृषि सचिव ने विश्वास जताया कि आंध्रप्रदेश जैसे राज्य से मंडी में फसल के आने के बाद अगले महीने से आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख