ganesh chaturthi

बर्तन मांज रही महिला की काटी चोटी

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (14:57 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 26 वर्षीय विवाहिता ने दावा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रहस्यमय हालात में उसकी चोटी का लगभग पांच इंच लंबा हिस्सा काट दिया। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर चम्बल नदी के किनारे बसे शायदा गांव में रहने वाली लक्ष्मी (26) ने कहा कि मैं कल रात 10 बजे घर के बाहर बर्तन मांज रही थी, तभी किसी ने मेरी चोटी काट दी।
 
विवाहिता ने कहा कि मुझे पता ही नहीं चला कि मेरी चोटी कैसे कट गई। शुरुआत में मुझे लगा कि मेरा छोटा बेटा चोटी से खेल रहा होगा, लेकिन इसके कुछ ही पलों बाद मेरी चोटी मेरे सामने कटी पड़ी थी। लक्ष्मी ने दावा किया कि चोटी कटने के बाद उसे अचानक चक्कर आया, ठंड लगने लगी और बुखार चढ़ गया। 
 
देपालपुर पुलिस थाने के प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने महिला के घर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और उसका बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि अभी पता नहीं चल सका है कि महिला की चोटी किसने काटी। मामले की जांच जारी है। चोटी काटे जाने की घटना को लेकर फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

अकेली महिला की काटी चोटी :  रतलाम जिले में भी चोटी कटने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि जिले के बिरमावल के पास रतलाम ग्रामीण के ग्राम सिमलावदा निवासी सुनील जैन की पत्नी सीमा जैन की चोटी कटी है। हादसा उस समय का बताया जा रहा है जब महिला घर में अकेली थी और वह रात को पानी पीने अंदर गई थी, चोटी कटने के बाद महिला को हल्के चक्कर भी आए थे। हादसे की सूचना के बाद सरपंच सहित ग्रामवासी इखट्टे हो गए थे। मंगलवार सुबह 108 वाहन लेकर पुलिस भी पहुंची थी, जो कटी हुई चोटी थाने ले गई है। हादसे के बाद गांब में भय का माहौल है। नागरिक अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं। बिलपांक पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।  (एजेंसियां)
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

अगला लेख