ramcharitmanas
✕

महंगाई की मार, अब विदेश से आएगा 30000 टन प्याज

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (22:39 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने प्याज के बढ़ते दाम पर काबू पाने तथा घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए गुरुवार को अतिरिक्त 12,660 टन प्याज के आयात का अनुबंध किया है। यह प्याज 27 दिसंबर से देश में आने लगेगा। अब तक करीब 30,000 टन प्याज के आयात का अनुबंध किया जा चुका है।
 
प्याज का भाव लगातार दूसरे सप्ताह 100 रुपए किलो से ऊपर बना हुआ है। सरकार ने दाम को काबू में रखने के लिए कई कदम उठाये हैं लेकिन मूल्य ऊंचे बने हुए हैं।
 
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र की व्यापार कंपनी एमएमटीसी को 15,000 टन अतिरिक्त प्याज के लिए ताजा निविदा जारी करने का निर्देश दिया है। इसके तहत 5,000-5,000 टन की तीन निविदाएं होंगी।
 
पिछले महीने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा था कि खरीफ और देर से बुवाई वाले खरीफ मौसम की उपज में 26 प्रतिशत की गिरावट के कारण प्याज महंगा हुआ है। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक राज्यों में अत्यधिक बारिश से भी उत्पादन पर असर पड़ा।
 
मंत्री ने यह बार-बार कहा है कि सरकार बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसमें निर्यात पर पाबंदी और 1.2 लाख टन के आयात की अनुमति शामिल हैं। केंद्र सरकार ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए प्याज की भंडारण सीमा भी कम की है। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख