ramcharitmanas

17 मार्च को खुलेगा नजारा टेक का IPO, 583 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (20:46 IST)
नई दिल्ली। गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 मार्च को खुलेगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1100-1101 रुपए रखा गया है। नजारा टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को वर्चुअल सम्मेलन में कहा कि आईपीओ 19 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशक 16 मार्च को बोली लगा सकेंगे।

कंपनी को चर्चित निवेशक राकेश झुनझुनवाला का समर्थन है। कंपनी की विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप, छोटा भीम और मोटू-पतलू श्रृंखला पर गेम्स काफी लोकप्रिय हैं। नजारा के आईपीओ के तहत प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 52,94,392 शेयरों की बिक्री की जाएगी।

आईपीओ के तहत मित्र इन्फोटेक एलएलपी (प्रवर्तक), आईआईएफएल स्पेशल अपॉरच्यूनिटीज फंड, गुड गेम इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, इंडेक्सअर्ब सिक्योरिटीज और अजीमथ इन्वेस्टमेंट्स द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी।

इस पेशकश के तहत दो करोड़ रुपए तक के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 583 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है।(भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख