Hanuman Chalisa

Mutual Funds सर्तक, ऋणपत्रों से निकाले 5000 करोड़

Updated: रविवार, 1 दिसंबर 2019 (12:56 IST)
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) ने इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान ऋणपत्रों से पांच हजार करोड़ रुपए की निकासी की है। इस दौरान मुख्य रूप से तरल तथा ऋण जोखिम वाली सम्पत्तियों (अधिक जोखिम वाली ऋण प्रतिभूतियों) से भारी निकासी की गए।
 
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ। हालांकि ऋणपत्रों से पूंजी निकासी के बाद भी आलोच्य तिमाही के दौरान म्यूचुअल फंडों का संपत्ति आधार एक लाख करोड़ रुपए से थोड़ा बढ़कर 1.01 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
 
म्यूचुअल फंडों ने सितंबर तिमाही के दौरान तरल प्रतिभूतियों में लगाए गए कोष से 15,862 करोड़ रुपए तथा ऋण जोखिम वाली प्रतिभूतियों से 8,032 करोड़ रुपए निकाले। हालांकि इस दौरान म्यूचुअल फंडों ने कॉरपोरेट बांड में करीब 6,717 करोड़ रुपए तथा बैंकिंग एवं सार्वजनिक उपक्रम के ऋणपत्रों में 10,749 करोड़ रुपए लगाये। इस तरह उन्होंने ऋणपत्रों से 5,061 करोड़ रुपए की निकासी की।
 
इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में म्यूचुअल फंडों ने ऋणपत्रों में शुद्ध रूप से 19,700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश किया था।
 
आलोच्य तिमाही के दौरान निवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंडों में 24 हजार करोड़ रुपए निवेश किए। यह जून तिमाही की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। इस श्रेणी में निवेश बढ़ने का मुख्य कारण एफपीआई अधिशेष को वापस लेना, कॉरपोरेट करों में कटौती होना तथा आने वाले समय में अन्य सुधारों की उम्मीद है।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

अगला लेख