Hanuman Chalisa
✕

मुकेश अंबानी ने जियो कर्मचारियों को कहा 'शुक्रिया'

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (21:03 IST)
मुम्बई। दूरसंचार क्षेत्र में धमाल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने मात्र एक साल में साढ़े 12 करोड़ उपभोक्ताओं का आधार तैयार करने वाले अपने कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि उनकी बदौलत ही कंपनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई नए रिकॉर्ड बनाने में सफल रही। 
       
अंबानी ने जियो के एक साल पूरे होने पर कर्मचारियों को संबोधित अपने वक्तव्य में कल कहा कि एक साल पहले कंपनी हर भारतीय तक इंटरनेट की पहुंच बनाने का अभियान लेकर चली थी और उसका यह अभियान आपके सहयोग से सफल रहा। 
 
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने जियो के विभिन्न ऑफर्स को इतना सहज और सरल बनाया कि हर शहर, गांव, और नगर का व्यक्ति इससे लाभान्वित हुआ। उन्होंने भारी संख्या में नये ग्राहकों के जियो से जुड़ने और पुराने ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए भी कर्मचारियों को धन्यवाद कहा। 
 
जियो का कहना है कि उसने मात्र 170 दिनों में 10 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा छू लिया था। इस तरह औसतन प्रति सेकंड सात नए उपभोक्ता उससे जुड़े। (वार्ता)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख