Daily Horoscope
✕

देश का मोबाइल उद्योग 217 अरब डॉलर होगा

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (23:25 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि 2020 तक भारतीय मोबाइल उद्योग  का बाजार 217 अरब डॉलर हो जाएगा। इसके अलावा इस अवधि तक यह क्षेत्र 50 लाख  नौकरियों का सृजन करेगा।
 
ईवाई-सीओआईए टीएमटी लीडर्स सम्मेलन में सिन्हा ने कहा, 2020 तक भारतीय मोबाइल  उद्योग का कुल मूल्य 14,000 अरब रुपए (217.37 अरब डॉलर) पहुंचने की उम्मीद है। इस  अवधि में 30 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।ए
 
सिन्हा ने कहा कि जीडीपी में दूरसंचार क्षेत्र का योगदान लगभग 6.9 प्रतिशत था, वहीं इसमें  141.22 अरब डॉलर के करीब निवेश किया गया था। साल 2020 तक दूरसंचार बाजार साल दर  साल 10.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 103.9 अरब डॉलर का हो जाएगा।
 
उन्होंने बताया, मोबाइल हैंडसेट उद्योग का राजस्व साल 2016 में 22 प्रतिशत बढ़कर 21.12  अरब डॉलर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े आंकड़े महत्वपूर्ण हैं  और देश में मौजूद दूरसंचार ऑपरेटर दुनिया में सबसे कम शुल्क दर की पेशकश कर रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख