Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में तीन जिलों के कलेक्टरों के तबादले

बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (23:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज तीन जिलों के कलेक्टरों के तबादले कर दिए। इसके अलावा  प्रशिक्षण से लौटने वाले वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक दर्जन  अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सतना जिला कलेक्टर नरेश पाल को शहडोल कलेक्टर पद की  जिम्मेदारी दी गई है। शहडोल कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ल को सतना कलेक्टर पद की  जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 
शाजापुर जिला कलेक्टर अलका श्रीवास्तव को राज्य मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव बनाया गया  है। मध्यप्रदेश राज्य भंडार गृह निगम भोपाल के प्रबंध संचालक श्रीकांत बनोठ को शाजापुर जिले  का कलेक्टर बनाया गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में दूसरे चरण के  प्रशिक्षण और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर वर्ष 2015 बैच के एक दर्जन अधिकारियों की  नई पदस्थापना की गई है। बालागुरू को अनुपपुर जिले के पुष्पराजगढ में अनुविभागीय  अधिकारी राजस्व (एसडीओ) पदस्थ किया गया है।
   
इसके अलावा सुश्री अदिति गर्ग को इंदौर जिले के देपालपुर में एसडीओ, रौशन कुमार सिंह को  बालाघाट जिले के बारासिवनी में एसडीओ और पार्थ जैसवाल को उमरिया जिले के पाली में  एसडीओ बनाया गया है। इसी प्रकार मृणाल मीना को मुरैना जिले के सबलगढ़ में एसडीओ तथा सुश्री संस्कृति जैन को रीवा जिले के मऊगंज में एसडीओ के पद पर पदस्थ किया गया है।
    
वहीं अर्पित वर्मा को सीधी जिले के चुरहट का एसडीओ और रानी बंसल को नरसिंहपुर जिले के  गाडरवारा का एसडीओ बनाया गया है। इनके अलावा हर्षल पंचोली को झाबुआ जिले के पेटलावद  का एसडीओ तथा रितुराज को सिंगरौली जिले के देवसर का एसडीओ बनाया गया है। 
 
इसी प्रकार हर्ष सिंह को सिवनी जिले के केवलारी का एसडीओ तथा हिंमाशु चन्द्र को होशंगाबाद  जिले के इटारसी का एसडीओ बनाया गया। (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख