dharma sangrah
✕

मोबाइल गेमिंग बाजार पहुंचेगा 40 करोड़ डॉलर पर

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (20:39 IST)
नई दिल्ली। देश का मोबाइल गेमिंग बाजार 2022 में 40 करोड़ डॉलर के पार पर पहुंच जाएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रीमियम और वचुर्अल रीयल्टी गेम्स की स्वीकार्यता बढ़ने से आगामी वर्षों में मोबाइल गेमिंग बाजार तेजी से बढ़ेगा।
फ्रीमियम ऐसा कारोबारी मॉडल है जिसमें मूल सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं और अधिक आधुनिक फीचर्स के इस्तेमाल के लिए भुगतान करना पड़ता है।
 
सीआईआई-टेकसाई की शोध रिपोर्ट के अनुसार बीते साल मोबाइल आधारित गेमिंग से राजस्व 26.58 करोड़ डॉलर रहा और 2017 में इसके 28.62 करोड़ डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि देश में मोबाइल गेमर्स की संख्या 2015 में 19.8 करोड़ थी जिसके 2020 तक बढ़कर 62.8 करोड़ और 2030 तक 1.16 अरब पर पहुंच जाने की उम्मीद है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के गेमिंग उद्योग में बदलाव आया है और देश में वायरलेस कनेक्टिविटी में सुधार की वजह से इसका रुझान कंसोल गेमिंग से मोबाइल गेमिंग की ओर हुआ है। कुल मिलाकर 2016 में भारत का गेमिंग उद्योग 54.3 करोड़ डॉलर का था और इसके 2022 तक 80.1 करोड़ डॉलर हो जाने की उम्मीद है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख