Hanuman Chalisa

उत्तराखंड में कांग्रेस देगी स्मार्ट फोन और प्रेशर कुकर

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (20:30 IST)
देहरादून। कांग्रेस ने रविवार को अपने घोषणा पत्र में 18 से 25 वर्ष के हर युवा को 1 स्मार्टफोन के साथ सालभर के लिए मुफ्त फोन कॉल और डाटा सुविधा, बेरोजगारों को 2500 रु. प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता, प्रत्येक घर में एक व्यक्ति को 2020 तक रोजगार या स्वरोजगार उपलब्ध कराने, हर गरीब को 2020 तक घर देने, 3 साल में हर गांव में बिजली, पानी तथा सड़क पहुंचाने, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने तथा हर परिवार की प्रमुख महिला को प्रेशर कुकर देने की घोषणा की है।
 
हालांकि, गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने के विवादित मसले पर कांग्रेस घोषणा पत्र में सीधे कोई वादा करने से बचती दिखी, लेकिन मुख्यमंत्री रावत ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि 2 साल में गैरसैंण में आधारभूत संरचनाएं पूरी तरह विकसित की जाएंगी और इसके बाद राजधानी के सवाल का जवाब भी ढूंढ लिया जाएगा। घोषणा पत्र में कहा गया कि गैरसैंण में मुख्यमंत्री कार्यालय की स्थापना की जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री महीने में कम से कम 1 सप्ताह तक वहां बैठेंगे और वहीं से राजकीय कार्य करेंगे।
 
15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में यहां जारी पार्टी के 'संकल्प पत्र : 2017-2022' में कहा गया कि 2020 तक मजबूरी में होने वाले पलायन को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। 
 
घोषणापत्र में कहा गया कि अगले साल तक आपदा ग्रस्त केदारनगरी को दुनिया के उच्चतम हिमालय क्षेत्र की भव्यतम तीर्थनगरी के रूप में प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसके अलावा घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 2018 तक 11 लाख लोगों को पेंशन के दायरे में लाए जाने का वादा किया है जबकि अभी यह संख्या 7.25 लाख है। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

अगला लेख