मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन स्कोडा, हुंदै की भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में रुचि, विस्तृत दिशानिर्देश जारी
Electric vehicles News: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने सोमवार को कहा कि मर्सिडीज बेंज, स्कोडा-फॉक्सवैगन, हुंदै (Mercedes Benz, Volkswagen Skoda, Hyundai) और किआ सहित वैश्विक वाहन विनिर्माता कंपनियों ने भारत में इलेक्ट्रिक कारों के विनिर्माण में रुचि दिखाई है। इन कंपनियों ने भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना के संबंध में सरकार और उद्योग के बीच बातचीत के दौरान रुचि जताई है। योजना के बारे में विस्तृत दिशानिर्देश मंत्री ने जारी किए।
ALSO READ: इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्या है दिल्ली सरकार का प्लान
मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, स्कोडा, हुंदै, किआ ने वाहन विनिर्माण में रुचि दिखाई : हालांकि इस योजना को पिछले साल 15 मार्च को अधिसूचित किया गया था, लेकिन इसके दिशानिर्देश सोमवार को जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत आवेदन करने की सुविधा 1-2 सप्ताह में शुरू हो जाएगी और यह देखना बाकी है कि कौन सी कंपनियां वास्तव में आगे बढ़ेंगी और आवेदन करेंगी? कुमारस्वामी ने यहां कहा कि मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, स्कोडा, हुंदै, किआ इन सभी कंपनियों ने पहले ही वाहन विनिर्माण में रुचि दिखाई है।
स्वीकृत आवेदकों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप न्यूनतम 4,150 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। आवेदन आमंत्रित करने वाले नोटिस के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने की अवधि 120 दिन (या अधिक) के लिए होगी। इसके अलावा भारी उद्योग मंत्रालय को 15 मार्च, 2026 तक जरूरत के मुताबिक आवेदन की सुविधा देने का अधिकार होगा।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें