Hanuman Chalisa
✕

मारुति ने नई अर्टिगा उतारी, कीमत 7.44 लाख से 10.9 लाख रुपए

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (20:04 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को अपने बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) अर्टिगा का नया संस्करण उतारा। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 7.44 लाख से 10.9 लाख रुपए है। इससे एमपीवी खंड में प्रतिस्पर्धा तेज होने की संभावना है।
 
 
कंपनी का यह नया संस्करण मारुति के 5वीं 'हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म' पर आधारित है। यह इससे पुराने संस्करण से बड़ा वाहन है। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल में ईंधन की खपत पुराने मॉडल से 10 प्रतिशत कम होगी।
 
इसके पेट्रोल संस्करण में नया 1.5 लीटर का इंजन है। यह इंजन स्मार्ट हाइब्रीड प्रौद्योगिकी और लिथियम आयन बैटरी के साथ है। अर्टिगा के पेट्रोल संस्करण की कीमत पुराने मॉडल से 71,000 रुपए तक अधिक है। इसी तरह डीजल मॉडल की कीमत 20,000 रुपए तक ज्यादा है।
 
इस वाहन के पेट्रोल संस्करण (2 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ट्रिम्स के साथ) का दाम 7.44 लाख से 9.95 लाख रुपए है। डीजल संस्करण में पुराने मॉडल का ही 1.3 लीटर का इंजन है। इसकी कीमत 8.84 लाख से 10.9 लाख रुपए है। कंपनी का यह मॉडल होंडा सीआर-वी, महिंद्रा मराजो आदि से प्रतिस्पर्धा करेगा। इन वाहनों की कीमत 9.45 लाख से 13.9 लाख रुपए है।
 
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी केनिची आयुकावा ने यहां कहा कि अगली पीढ़ी की अर्टिगा को काफी विचार के बाद तय फीचर्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें हमने अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों का भी ध्यान रखा है।
 
मारुति सुजुकी ने नई अर्टिगा के विकास पर 900 करोड़ रुपए का निवेश किया है। पुराने संस्करण की तुलना में नया मॉडल 40 मिलीमीटर अधिक चौड़ा, 5 मिलीमीटर अधिक ऊंचा और 99 मिलीमीटर अधिक लंबा है। भारत के लिए विशेष रूप से डिजाइन अर्टिगा को यहां अप्रैल 2012 में उतारा गया था। अब तक कंपनी 4.2 लाख अर्टिगा बेच चुकी है।
 
सीईओ ने कहा कि देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी होने के नाते मारुति 'मेक इन इंडिया' पहल को आगे बढ़ाती रहेगी तथा हम नई प्रौद्योगिकियां लाने तथा उच्च स्तर के स्थानीयकरण के लिए शोध एवं विकास केंद्रों में और निवेश करेंगे।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

उत्तराखंड में हिमालय के नीचे थ्रस्ट फॉल्ट लॉक, आ सकता है 8.1 तीव्रता का बड़ा भूकंप?

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

Top News 24 October : तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

अगला लेख