dharma sangrah
✕

जनवरी में बढ़ी विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार, पीएमआई 57.7 दर्ज

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (13:05 IST)
मुंबई। देश के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार जनवरी में तेजी से बढ़ी और इसका आईएचएस मार्केट भारत विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) बढ़कर 57.7 पर पहुंच गया। आईएचएस मार्केट द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माण पीएमआई दिसंबर के 56.4 की तुलना में जनवरी में 57.7 दर्ज किया गया।
ALSO READ: बजट 2021-22 : सीनियर सिटीजन को टैक्स में बड़ी राहत
पीएमआई का 50 से ऊपर रहना विनिर्माण गतिविधियों में वृद्धि को दर्शाता है जबकि इसका 50 से कम रहना गिरावट दिखाता है। यह 50 से जितना ऊपर रहता है वृद्धि उतनी ही तेज होती है। इस दौरान छंटनी की रफ्तार भी कम हुई है।
 
आईएचएस मार्केट की अर्थव्यवस्था एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विनिर्माण पीएमआई में लगातार 6ठे महीने तेजी दर्ज की गई है। फैक्टरियों में उत्पादन सामान्य से अधिक रहा। नए ऑर्डरों में भी वृद्धि देखी गई। (वार्ता)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख