biodatamaker

महिंद्रा ने उतारा एक्सयूवी500 का डब्ल्यू9 संस्करण

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (21:01 IST)
मुंबई। घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपनी प्रीमियम एसयूवी कार एक्सयूवी500 का डब्ल्यू9 संस्करण पेश किया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपए है।
 
नई एक्सयूवी500 में एंटी पिंच के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा, सात इंच टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग समेत कई विशेषताएं शामिल हैं। 
 
कंपनी ने कहा कि एक्सयूवी500 डब्ल्यू9 मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में मौजूद है। इसके साथ ही डब्ल्यू9 और डब्ल्यू10 दोनों संस्करणों में इलेक्ट्रिक सनरूफ मौजूद होगा।
 
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव विभाग के विपणन और बिक्री प्रमुख विजय राम नकरा ने कहा, 'एक्सयूवी500 वर्ष 2011 में उतारे जाने के समय से ही उच्च-तकनीकी सुविधाएं प्रदान कर रही है। हमें यकीन है कि इस कीमत पर इन तकनीकी सुविधाओं को पेश किए जाने से लोगों की रुचि 14 लाख से 18 लाख रुपए  की एसयूवी खंड में बढ़ेंगी।' इस वर्ष सिंतबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 53,663 इकाई हो गई है। (भाषा) 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख