Hanuman Chalisa

महंगाई का झटका, बढ़े सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (00:12 IST)
नई दिल्ली। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1.76 रुपए बढ़ गए। दिल्ली में मंगलवार मध्यरात्रि से इसकी कीमत 498.02 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन ने एक बयान जारी कर इस वृद्धि की घोषणा की। आधार मूल्य में बदलाव और उस पर कर प्रभाव से दाम में वृद्धि हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि रसोई गैस की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है।
 
ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय कीमत बढ़ती है तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है, लेकिन कर नियमों के अनुसार रसोई गैस पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है। ऐसे में सरकार ईंधन की कीमत के एक हिस्से को तो सब्सिडी के तौर पर दे सकती है लेकिन कर का भुगतान बाजार दर पर करना होता है। इसी के चलते रसोई गैस पर कर गणना का प्रभाव पड़ा है जिससे इसके दाम में वृद्धि हुई है।
 
दिल्ली में मंगलवार को मध्यरात्रि से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 498.02 रुपए हो जाएगा, जो अभी 496.26 रुपए प्रति सिलेंडर है। गौरतलब है कि सभी ग्राहकों को बाजार कीमत पर ही रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है। हालांकि सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है जिसमें सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुंच जाती है।
 
इससे पहले रसोई गैस एक जुलाई को करीब पौने तीन रुपए महंगी हो गई थी। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की आधार कीमत में बदलाव करती हैं। वैश्विक कीमतों में वृद्धि का असर बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर भी पड़ा है। दिल्ली में इसकी कीमत 35.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 789.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। जुलाई में इसकी कीमत में 55.50 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई थी। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख