Daily Horoscope
✕

महंगाई का झटका : LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, एक माह में 125 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (19:57 IST)
नई दिल्ली। रसोई गैस यानी LPG में सोमवार को प्रति सिलेंडर 25 रुपए की और वृद्धि हुई। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों में हुई है। एक माह में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चौथी बार बढ़े हैं। 
ALSO READ: Co-Win Website पर 10 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के मूल्य आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपए बढ़ चुके हैं।
 
इसके साथ ही विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में भी को 6.5 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में तेजी आ रही है, जिससे विमान ईंधन महंगा हुआ है।
 
 दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपए से बढ़कर 819 रुपए हो गया है। यह वृद्धि सभी श्रेणियों...सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों में की गई है।
 
 देशभर में एलपीजी का दाम एक ही होता है। सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इस पर सब्सिडी देती है। हालांकि पिछले कुछ साल के दौरान महानगरों और बड़े शहरों में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद सब्सिडी बंद हो गई है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपए हो गया है।
 
 पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर पर कुछ सब्सिडी दी जाती है। ढुलाई भाड़े की भरपाई करने के लिए यह सब्सिडी दी जाती है।
 
इससे पहले 4 फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर और 15 फरवरी को 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। 25 फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। इस दौरान रसोई गैस की कीमतों में 175 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
 
 इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार एटीएफ के दाम 3,663 रुपए प्रति किलोलीटर या 6.5 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईधन का दाम 59,400.91 रुपए प्रति किलोलीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया है।
ALSO READ: दुष्कर्म के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत, पूछा य‍ह सवाल...
फरवरी से विमान ईंधन कीमतों में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले 16 फरवरी को विमान ईंधन के दाम 3.6 प्रतिशत बढ़े थे। 1 फरवरी को विमान ईंधन के दाम 3,246.75 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे।  विमान ईंधन के दाम बढ़ने से पहले ही कम क्षमता पर परिचालन कर रही एयरलाइंस की परेशानी और बढ़ेगी।
 
सोमवार को ब्रेंट कच्चा तेल बढ़त के साथ 65.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह एक साल में इसका सबसे ऊंचा स्तर है।

हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई वृद्धि नहीं की गई। दिल्ली में पेट्रोल 91.17 रुपए और मुंबई में 97.57 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल 81.47 रुपए और मुंबई में 88.60 रुपए प्रति लीटर पर है।

पिछले महीने राजस्थान और मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया था।  ये दोनों राज्य ईंधन पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) लेते हैं। मुंबई में शनिवार को ब्रांडेड/प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपए को पार कर गया। इस समय यह 100.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख