ganesh chaturthi

LIC का लाभ 17 प्रतिशत घटा, प्रति शेयर डेढ़ रुपए लाभांश देने का ऐलान

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (07:42 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 2,409 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने एक साल पहले समान तिमाही में 2,917 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने प्रति शेयर डेढ़ रुपए लाभांश देने का प्रस्ताव किया। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।
 
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के बाद यह उसका पहला तिमाही नतीजा है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,12,230.41 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,90,098 करोड़ रुपए रही थी।
 
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी पहले साल की प्रीमियम आय बढ़कर 14,663.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11,053.34 करोड़ रुपए रही थी।
 
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में एलआईसी का शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 4,124.70 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 2,974.13 करोड़ रुपए रहा था।
 
कंपनी के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 1.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का प्रस्ताव किया है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।
 
इससे पहले इसी महीने सरकार ने कंपनी में आईपीओ के जरिये अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से 20,557 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

अगला लेख