dharma sangrah
✕

जियो यूपी में करेगी 10 हजार करोड़ का निवेश

यूपी इन्वेस्टमेंट समिट में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (14:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहे कारोबारियों के कुंभ 'इन्वेस्टमेंट समिट' में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना उत्तर प्रदेश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का अवश्य साकार होगा।


उन्होंने कहा कि मोदी के सपनों को मिलकर साकार करेंगे। उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की प्रगति से देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जियो यूपी में अगले तीन साल में 10 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगी। जियो का यूपी में सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट है।

इस राज्य में 20 हजार करोड़ का इन्वेस्ट हो जाएगा। जियो का सबसे बड़ा बाजार उत्तरप्रदेश में है। अगले तीन वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपए का और इन्वेस्ट किया जाएगा। अंबानी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि यूपी का हर नौजवान स्मार्ट बने।

अगले दो महीनों में यूपी में जियो के दो करोड़ फोन लांच करेंगे। जियो उच्च क्वालिटी का डाटा कम दाम पर देगी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 'नमामि गंगे प्रोजेक्ट' के लिए भी काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा कि योगी कर्मयोगी हैं। उन्होंने मुंबई आकर मुझसे कहा था कि आपको यूपी आना है और प्रदेश को आगे लेकर जाना है। यूपी के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख