Daily Horoscope
✕

जेट एयरवेज का दिवाली ऑफर, यात्रियों को मिलेगा यह बड़ा फायदा

Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (21:14 IST)
नई दिल्ली। जेट एयरवेज ने दिवाली के मौके पर 05 अक्टूबर तक टिकट बुक कराने पर 30 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की है। 
 
कंपनी ने बताया कि इस ऑफर का लाभ एयर फ्रांस और केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस के साथ उसकी कोड शेयर उड़ानों पर भी मिलेगा। टिकट खरीदने के 24 घंटे के भीतर उसे रद्द कराने या उसमें बदलाव के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एयरलाइन की वेबसाइट या उसके मोबाइल ऐप से टिकट बुक कराने पर यात्रियों को 250 बोनस जेपीमाइल्स मिलेंगे।
 
अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के यात्री किसी भी समय के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। घरेलू मार्गों पर प्रीमियम श्रेणी के टिकट आठ दिन बाद की तथा इकोनॉमी श्रेणी का टिकट 15 दिन बाद की यात्रा के लिए बुक कराया जा सकेगा।
 
खाड़ी देशों से इस ऑफर के तहत भारत, आसियान और सार्क देशों के टिकट उपलब्ध हैं। नेपाल, बंगलादेश और श्रीलंका के यात्री भारत, खाड़ी देशों और यूरोप के टिकट बुक करा सकेंगे। सुदूर पूर्व के यात्री भारत, खाड़ी देशों, सार्क, एम्सटर्डम, लंदन, मैनचेस्टर और पेरिस के लिए तथा यूरोप और टोरंटो के यात्री भारत की यात्रा के लिए छूट ले सकेंगे। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख