suvichar
✕

पार्सल के लिए बनेगा अलग निदेशालय, कारोबार में भारतीय डाक की बढ़ेगी हिस्‍सेदारी

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (17:19 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने पार्सल के कारोबार में भारतीय डाक की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए डाक विभाग के तहत एक अलग पार्सल निदेशालय बनाने का फैसला किया है। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने आज विश्व डाक दिवस पर यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा हम (डाक) विभाग में एक नया पार्सल निदेशालय बनाएंगे, जिसका फोकस पूरी तरह पार्सल कारोबार पर होगा।


उसका उद्देश्य अगले दो साल में इस कारोबार में विभाग की हिस्सेदारी मौजूदा तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करना है। उन्होंने कहा कि इस साल का विश्व डाक दिवस इसलिए खास है कि भारतीय डाक ने डिजिटल बैंकिंग तथा सरकार की सेवाओं को घर-घर पहुंचाने की दिशा में अपनी अद्वितीय पहुंच और लोगों में इसके प्रति भरोसे का इस्तेमाल किया है। उसने पासपोर्ट सेवा केंद्र से वंचित हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा देने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ भी समझौता किया है।

मंत्री ने कहा कि डाक विभाग के कर्मचारियों में दुबारा उत्साह भरने के लिए 'मेघदूत पुरस्कार' फिर से शुरू किए जाएंगे। यह पुरस्कार अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दिया जाता था। इस मौके पर उन्होंने भारतीय डाक विभाग पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

अगला लेख