kundali milan
✕

आईआईटी-बंबई के विद्यार्थियों को 1114 नौकरियों की पेशकश

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (22:24 IST)
मुंबई। प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा देश की शीर्ष कंपनियों सहित आईआईटी-बंबई (आईआईटी-बी) के विद्यार्थियों को 2016-17 के प्लेसमेंट सत्र में 300 से अधिक कंपनियों से 1,114 नौकरियों की पेशकश मिली। इन नौकरियों में औसतन 11.41 लाख रुपए के सालाना वेतन पैकेज की पेशकश की गई।
 
एक बयान में आज कहा गया है कि कंपनियों ने सभी क्षेत्रों मसलन मूल इंजीनियरिंग, शोध एवं विकास, परामर्श, एनालिटिक्स तथा सॉफ्टवेयर में आईआईटी-बी के विद्यार्थियों की नियुक्ति की है। 2016-17 का प्लेसमेंट सत्र दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें 305 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 
 
प्रमुख प्रौद्योगिकी संस्थान ने कहा है कि उसके 1,114 विद्यार्थियों को औसतन 11.41 लाख रुपए के वार्षिक वेतन की पेशकश की गई।
 
प्लेसमेंट सत्र में हिस्सा लेने वाली प्रमुख कंपनियों में एयरबस ग्रुप, बेन एंड कंपनी, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, गूगल, गोल्डमैन साक्स, इन्टेल, माइक्रोसॉफ्ट, ओएनजीसी, प्रॉक्टर एंड गैंबल, सैमसंग आरएंडडी, टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स, टाटा स्टील और क्वालकॉम शामिल हैं।

आईआईटी खड़गपुर के 200 से अधिक छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर : आईआईटी खड़गपुर के 200 से अधिक छात्रों को शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों की ओर से प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं।
 
आईआईटी खड़गपुर के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि गोल्डमैन साच, सैमसंग, क्वॉलकॉम, टेक्सास इंस्ट्रयूमेंट, एडोब सिस्टम, विप्रो जैसी कंपनियों ने हर छात्र को 10 से अधिक ऑफर दिए हैं।
 
हालांकि एक दिसंबर, 2017 से औपचारिक तौर पर प्लेसमेंट की शुरुआत होगी। अंतिम वर्ष के छात्रों को समर इंटर्नशिप के आधार पर ये ऑफर दिए गए हैं। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख