sawan somwar

बाबा की इच्छा को पूरी करती थीं विषकन्याएं..

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (22:18 IST)
Photo: Youtube
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद उसकी काली करतूतों के खुलासे हो रहे हैं। अब राम रहीम की ऐसी महिला गैंग के बारे में पता चला है जो अय्याश बाबा के लिए लड़कियों की व्यवस्था करती थी।  टीवी खबरों के अनुसार ये महिला सहायक रंगीले बाबा के लिए 16 से 20 वर्ष की लड़कियों व्यवस्था करती थीं। हालांकि इस महिला गैंग पर किसी कानूनी कार्रवाई की खबरें अभी तक नहीं आई हैं। बाबा को सजा होने के बाद अब उसके अपराध में शामिल इन महिलाओं पर कार्रवाई न होने से भी सवाल उठ रहे हैं।
 
साध्वियों के साथ बलात्कार के दोषी 20 साल जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के कारनामों के खुलासे हो रहे हैं। एक पूर्व साध्वी ने टीवी चैनल पर यह खुलासा किया कि बाबा की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी पिता के साथ इस गंदे खेल में शामिल थी और वह लड़कियों को बाबा के पास पहुंचाती थी।  साध्वी ने यह खुलासा किया कि बाबा की गुफा में उसकी पत्नी या बेटा कभी नहीं जाते थे। हनीप्रीत ने बाबा को उसके परिवार से दूर कर दिया था। न तो राम रहीम की परिवार वालों से मिलने की इच्छा होती थी और न ही परिवार वाले उससे संपर्क करने की कोशिश करते थे। 
 
एक बड़े समूह की पत्रिका में छपी रिपोर्ट के अनुसार गुरमीत राम रहीम न केवल लड़कियों का यौन शोषण करता था, बल्कि अपनी करीबी बड़ी उम्र की महिलाओं से भी शारीरिक संबंध बनाता था।  बाद में ये महिलाएं उसकी विश्वासपात्र महिला सहायकों में शामिल हो जाती थीं और उसके लिए दूसरी महिलाओं को लाने का काम करने लगती थीं। इस पत्रिका में यह आरोप तक लगाए गए हैं कि कुछ नेता और अधिकारी डेरे में अय्याशी करने के लिए आते थे। 
 
सामने आया गुफा का 'काला सच' : रिपोर्ट के मुताबिक दो बार बलात्कार की शिकार एक महिला ने सीबीआई को बताया था कि राम रहीम की गुफा के बाहर संतरी के रूप में तैनाती के दौरान उसने कई महिलाओं को आंखों में आंसू लिए गुफा से बाहर निकलते देखा है। डेरा में गुरमीत के आवास को ‘गुफा’ कहा जाता था। 
 
महिला ने अपने बयान में आठ पीड़ित महिलाओं के नाम भी गिनाए थे। रिपोर्ट के अनुसार अय्याश बाबा के लिए लड़कियां जुटाने वाली महिलाओं का काम इससे इंकार करने वाली या अपना मुंह खोलने वाली महिलाओं को डराना, धमकाना और प्रताड़ित करना भी था। 
 
करवाता था गर्भपात : सीबीआई के गवाह गुरदाससिंह तूर ने बताया कि इसके लिए डेरा में ‘मन सुधार कमरा’नाम से एक यातना गृह चलाया जाता था। यहां इन महिलाओं को 24 घंटे तक भूखा रखा जाता था। रिपोर्ट अनुसार गुरदास सिंह तूर ने कहा कि ज्यादातर साध्वियों ने अब डेरा छोड़ दिया है, लेकिन राम रहीम के लिए लड़कियां लाने वाली तीन विषकन्याएं अभी भी आश्रम में मौजूद हैं। इनमें से एक महिला का नाम सीबीआई की चार्जशीट में भी है, फिर भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गुरमीत राम रहीम के यौन शोषण से गर्भवती होने वाली लड़कियों का गर्भपात कराने वाली महिला अभी भी डेरा मुख्यालय में है।  (एजेंसियां) 

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

बाढ़ में घायल 53 साल की हथिनी ‘जॉयमोती’ का एयरलिफ्ट, इलाज के लिए वनतारा पहुंची, भारत में पहली बार हुआ ऐसा रेस्क्यू

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

मध्यप्रदेश से कुपोषण का कलंक हटाने के लिए मोहन सरकार का बड़ा कदम, टेक होम राशन व्यवस्था में हुआ बदलाव

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना: पैलेट गन पीड़ित के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, भाजपा ने बताया अराजकता की राजनीति

अगला लेख